फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पढ़ेगी बेटिया तो बढ़ेगा देश:पिनाज मशानी

पढ़ेगी बेटिया तो बढ़ेगा देश:पिनाज मशानी

Sat, 02 Mar 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
पढ़ेगी बेटिया तो बढ़ेगा देश:पिनाज मशानी
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर शुक्रवार की रात शाम ए गजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई से आई गजल गायिक पद्मश्री पिनाज मशानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर घर की प्रीत होती है बेटियां, तथा आज देश में चल रहे हालात पर अब गांव जागेगा हमारा गांव बदलेगा गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं वाराणसी से आए पंडित गणेश प्रसाद मिश्र ने गजल, ठुमरी व होली गीत गाकर सभागार में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने परिषद द्वारा नियमित चलने वाले गोदभराई कार्यक्रम की झलक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की, साथ ही परिषद द्वारा अपने दो वर्षों के कार्यों की प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार से परिषद अपने कार्यक्रमों के माध्यम से अपने पांच सूत्रों पूरे वर्ष कार्य करता रहता है। इसमें गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, राष्ट्रीय समूहगान, भारत को जानो, दिव्यांग शिविर व नेकी की दिवार आदि कार्यक्रमों के बारे में लोगों को बताया। जनपद में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले डा. कमलेश राय व चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य केसी पीटर को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सोनी धापा इंटर कालेज की छात्राओं ने शिक्षिका ऋचा त्रिपाठी के नेतृत्व में बच्चियों ने शिववंदना प्रस्तुत किया। इस दौरान श्रम आयुक्त रोशन लाल, मान सिंह, डा. एसएन खत्री, डा. गंगा सागर सिंह, डा. अजय सिंह, डा. उत्तरा सिंह, गौरीशंकर त्रिपाठी, शादाब अंसारी, डा. कुसुम वर्मा, डा. नवीन सिंह, डा. एससी तिवारी, विजय बहादुर पाल, राजेश जालान, कमांडर कैलाश प्रसाद राय, डा. राम प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रवीश तिवारी व धन्यवाद अध्यक्षा डा. अलका राय व मुरारी लाल केडिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed