{"_id":"5c532f77bdec22739d5376d6","slug":"171548955511-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सीमा में पूरा कराए अधूरे निर्माण कार्य: बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सीमा में पूरा कराए अधूरे निर्माण कार्य: बीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआगोदाम। परदहां ब्लॉक कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ छोटेलाल तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान और सचिवों की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन के तहत बनवाए जा रहे शौचालय निर्माण सहित दूसरे विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने ब्लॉक के रकौली, सरवा, रणवीरपुर सहित कई गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण धीमी गति से पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ स्वच्छता मिशन के तहत चिह्नित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। इस दौरान बीडीओ ने गांवों में अधूरे पड़े दूसरे विकास कार्यों की भी जानकारी लेते जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक के समापन पर सेवानिवृत्त होने पर सरवा गांव के सचिव रामसूरत राम को बीडीओ तथा कर्मचारियों ने शॉल और श्रीफल देकर विदाई दी। इस मौके पर राघवेंद्र, अनिल सिंह, प्रदीप कुमार, रामाश्रय यादव, शैलेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, विवेकानंद गुप्ता, राजेश, जमील, राहुल, अमरेश आदि मौजूद रहे।