{"_id":"5c0ff16dbdec22417b50d314","slug":"171544548717-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 मीटर की जगह 60 मीटर जमीन कब्जा कर रहा एनएचआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 मीटर की जगह 60 मीटर जमीन कब्जा कर रहा एनएचआई
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश किसान महासभा तथा प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआ गोदाम बाजार में फोरलेन भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा में कटौती सहित अनियमितता के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना 47 वें दिन भी जारी रहा। धरने में किसानों ने आरोप लगाया कि एनएचआई द्वारा किसानों की जमीनों को वादे से अधिक अधिग्रहीत किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि बदुआ गोदाम बाजार के जमीन अधिग्रहण के मुआवजा में एनएचआई की ओर से गड़बड़ी और कटौती की जा रही है। टेल्हू राम ने कहा कि पूरे देश में किसानों, व्यापारियों के खिलाफ नीतियां बनाई जा रहे हैं। धरना को मदन लाल श्रीवास्तव, अखिलानंद पांडे, बसंत कुमार ने भी संबोधित किया। धरना में जयप्रकाश यादव, शिवकुमार, फेंकू, जमुना गुप्ता, रामअवध, जंग बहादुर, मुरली गुप्ता, अवधेश, स्वामीनाथ, रामधनी, विजय गुप्ता,राधेश्याम उदय भान, रघुनंदन, हरिश्चंद्र आदि शामिल रहे।