{"_id":"5bfec8f4bdec22414e430e68","slug":"171543424244-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नामांकन फार्म की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नामांकन फार्म की बिक्री
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई। बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन फार्म की बिक्री हुई। छात्रसंघ के तीन पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा महामंत्री पद के लिए सात पर्चों की बिक्री हुई। जबकि संयुक्त मंत्री और संकाय प्रतिनिधि पद के लिए पहले दिन किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं खरीदा। कॉलेज के 593 मतदाताओं को अपने पक्ष में प्रत्याशी तथा समर्थक घर-घर प्रचार करने में जुटे नजर आए।
ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कॉलेज में चुनावी गतिविधि तेज हो गई है। प्रत्याशी तथा समर्थक जीत की रणनीति तय करने में जुटे नजर आए। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कॉलेज परिसर में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। सुबह 11 बजे से प्रॉक्टर कार्यालय से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। एक बजे तक छात्र संघ चुनाव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के सात प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदा। जबकि संयुक्त मंत्री तथा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन फार्म नहीं खरीदा। अध्यक्ष पद के लिए वेद प्रकाश पांडेय, अनूप कुमार यादव ने पर्चा खरीदा। उपाध्यक्ष पद के लिए गौरव सिंह, मंजीत यादव, छात्रा गोल्डी यादव ने पर्चा खरीदा। इसी क्रम मे महामंत्री पद के शुभम सिंह तथा संदीप चौहान ने पर्चा खरीदा। कॉलेज में 593 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। निर्वाचन अधिकारी छात्रसंघ डॉ. रामप्रवेश सिंह ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री पद के कुल सात पर्चो की बिक्री हुई। 29 नवंबर को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। पर्चा दाखिला 30 नवंबर को होगा। लिंगदोह समिति के नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।