फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कल से हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट डॉक्टर

कल से हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट डॉक्टर

Fri, 27 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कल से हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट डॉक्टर
नेशनल मेडिकल कमीशन बिल से आक्रोशित प्राइवेट चिकित्सक शनिवार को अपने नर्सिंग होम बंद कर धिक्कार दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे। आईएमए के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवा बहाल रहेंगी।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पीएल गुप्ता एवं सचिव डॉक्टर अशोक वर्मा ने बताया कि बिल के विरोध में की जा रही हड़ताल को लेकर यूपी सचिव डाक्टर राजेश सिंह का पत्र आया है। पत्र के आधार पर आईएमए ने नेशनल मेडिकल कमीशन बिल का विरोध करते हुए बिल को पूर्णत: अलोकतांत्रिक, गरीबों के विरूद्ध बताया। कहा कि इस बिल के माध्यम से केंद्र सरकार के समस्त अधिकारों को केंद्रीयकृत करने का इरादा है। लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए एमसीआई को समाप्त कर राष्ट्र चिकित्सा आयोग का गठन अलोकतांत्रिक है। इससे राज्य चिकित्सा का प्रतिनिधित्व पूर्ण रूप से हाशिए पर कर दिया गया है। इसी के तहत एनएमसी बिल के विरोध में सभी चिकित्सक शनिवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। चिकित्सकों को हड़ताल की जानकारी दी जा रही है। जबकि प्राइवेट चिकित्सक भी मरीजों इस हड़ताल के बारे में बता रहे हैं। ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed