{"_id":"5b255a014f1c1bf26e8b86a5","slug":"171529174529-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़रावं ब्लाक के अधिकांश संपर्क मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़रावं ब्लाक के अधिकांश संपर्क मार्ग बदहाल
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोझी बाजार। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्ग काफीबदहाल स्थिति में हैं। इन मार्गों पर आवागमन में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग मरम्मत कराए जाने की मांग किया। लेकिन कोई सुनवाई न होने से लोग क्षुब्ध हैं।
क्षेत्र का खिजिरपुर-सरायसुदनी मार्ग (2 किमी), बड़रांव ब्लाक मुख्यालय-टड़वा रामपुर (1 किमी), हनुमान नगर-पूनापार (2 किमी), मांदीसिपाह बाजार-च्यूटीडांड़ (4 किमी), रेयांव-हरधौली (3 किमी), भटमीला-सियरही (3 किमी) सहित कई संपर्क मार्ग गड्ढ़ों में तब्दील हो गए हैं। उखड़ी हुई सड़कों पर गिट्टियां बिखरी हुई हैं। इन पर वाहनों का संचालन करना काफी मुश्किल है। इन मार्गों पर प्राय: दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिससे लोग घायल होते रहते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह पटेल, विनीत कुशवाहा ,ज्ञानीश शुक्ल का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग करने के बावजूद अबतक संपर्क मार्गों की मरम्मत नहीं कराई जा गई है। रामप्यारे यादव, रमेश राय ने कहा कि इन संपर्क मार्गों की बदहाली प्रमाण है कि सरकार का ‘गड्ढ़ा मुक्त सड़क अभियान’ इलाके में धूल चाट रही है। क्षेत्र के लोगों ने संपर्क मार्गों के शीघ्र मरम्मत कराने की मांग किया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन बीके प्रसाद का कहना है कि इन मार्गों की मरम्मत के लिए बजट की मांग की गई है, धन मिलने पर पर मरम्मत कराई जाएगी।