{"_id":"5adb7d874f1c1b9d098b5cf4","slug":"171524333959-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। शासन द्वारा भारी भरकम वेतन पाने के बाद भी सरकारी डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी से नदारद रहते हैं। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों की गैरहाजिर रहने की शिकायत पर शनिवार को दोपहर में क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। इसकी सूचना विधायक ने सीएमओ को दूरभाष से अवगत कराते हुए संबंधित डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
क्षेत्रवासियों द्वारा सीएचसी पर डाक्टरों द्वारा मौजूद न रहने की शिकायतें मिलने पर विधायक श्रीराम सोनकर ने निरीक्षण किया। इस पर विधायक को अस्पताल में तैनात दो डाक्टर अजय यादव और एक महिला चिकित्सक अनुपस्थित मिली। इसकी शिकायत विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह से दूरभाष पर की। सीएमओ ने इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डा. एपी सिंह से चर्चा कर दोनों डाक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को स्पष्टीकरण नोटिस के साथ एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति हेते सीएमओ को पत्र भेजा।