फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डोर टू डोर जाकर की गयी टीबी रोगियो की पहचान

डोर टू डोर जाकर की गयी टीबी रोगियो की पहचान

Sun, 11 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डोर टू डोर जाकर की गयी टीबी रोगियो की पहचान
मुहम्मदाबाद गोहना। क्षय रोग पर नियंत्रण पाने के टीबी रोगियों की पहचान को लेकर घर घर जाकर रोगियों की खोज की गई। यह अभियान 24 फरवरी से दस मार्च तक चला। सीएचसी प्रभारी डॉ एपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने विभिन्न गांवों में जाकर मरीजों की पहचान किया तथा सम्भावित रोगियों के बलगम का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

डॉ एपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीर है। अब पोलियों की तर्ज पर क्षय रोग का सफाया करने का प्रयास शुरु किया गया है। मलिन बस्तियों और आसपास के क्षेत्रों में अभियान के तहत प्राथमिकता पर लिया गया।
विज्ञापन

डोर टू डोर सर्वे का काम गत फ़रवरी से दस मार्च तक किया जाना था। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र की आबादी का दस फीसदी पर एसीएफ चलाया जाना है। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है। गठित टीमों के सदस्यों को लक्षण के आधार पर संभावित रोगियों की पहचान का तरीका भी बताया गया। इस दौरान तीन दर्जन से भी अधिक संभावित क्षय रोगियों की पहचान की गई। टीम में विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी भी शामिल है। इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनजीओ व प्रशासन के सहयोग से यह अभियान सफलता पूर्वक चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed