फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   171 new infected patients found in 1606 suspected test reports

1606 संर्दिग्धों की जांच रिपोर्ट में मिले 171 नए संक्रमित मरीज

Tue, 27 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
171 new infected patients found in 1606 suspected test reports
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को कोविड की तीन अलग अलग रिपोर्ट में 171 नए मरीज मिले है। वहीं 196 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर घर लौटे।जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 5 हजार 789 पहुंच गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न टीमों द्वारा जिले में 982 लोगों की जांच एंटीजेन से की।इसमें 110 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 624 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 57 जबकि जिला अस्पताल में ट्रूनाट जांच में 4 नए संक्रमित मिले।बताया कि संक्रमित मरीजों में अरदौना से पांच,रतनपुरा से चार, मुुबारकपुर से दो,आदमपुर से दो, टड़ियाव से सात, दोहरीघाट सीएचसी से एक, अमिला से चार, रघुनाथपुरा से छह, सहादतपुरा से पांच, सीएचसी रतनपुरा से एक सहित जिले के अलग अलग क्षेत्रों से मिले है। वर्तमान में कुल मरीजों की संख्या पांच हजार 789 पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को 196 मरीजों के रिकवर होने से अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या का आंकड़ चार हजार 147 पहुंच गया है।वर्तमान में सक्रिय 1598 मरीजों में से 1367 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed