{"_id":"5ca3b263bdec22146f515c14","slug":"161554231907-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमस के सख्त तेवर से जिला अस्पताल में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमस के सख्त तेवर से जिला अस्पताल में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों की लेतलतीफी पर सख्त सीएमएस ने सुबह सवेरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान देर से आने वाले चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप की स्थिति रही।
जिला अस्पताल में ओपीडी में इन दिनों ओपीडी 1 हजार से 12 सौ तक पहुंच रही है। लेकिन तैनात चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ओपीडी समय सुबह आठ बजे के बजाए एक से डेढ़ घंटे विलंब से अस्पताल पहुंच रहे थे, इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस संबंध में कुछ मरीजों द्वारा सीएमएस डॉ. बृजकुमार से शिकायत की गई, जिसके बाद सीएमएस द्वारा बीते दो दिनों से सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। जहां वो खुद ओपीडी समय से 15 मिनट पूर्व अस्पताल पहुंचने के साथ वार्डो का जायजा ले रहे हैं। साथ ही निर्धारित ड्यूटी से देर से आने वाले चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को सबक सिखाने के लिए उपस्थिति रजिस्ट्रर अपने पास रख रहे हैं। जहां विलंब से आने वाले चिकित्सक उनके सामने रजिस्ट्रर में हस्ताक्षर कर रहे हैं। जहां सीएमएस द्वारा विलंब से आने पर सवाल जवाब कर रहे हैं, संतोष जनक जवाब न देने पर संबंधित को नोटिस जारी करने की कार्रवाई कर रहे हैं। सीएमएस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। मंगलवार को भी सीएमएस ने निरीक्षण कर डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति देखी और विलंब से आए लोगों को समय का महत्व समझाते हुए ड्यूटी पर समय से आने को कहा।
इस बाबत सीएमएस डॉ. बृज कुमार का कहना है कि अस्पताल मेेें कार्यरत समस्त स्टाफ को अनुशासन के तहत काम करना होगा। औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।