{"_id":"5ca3b17dbdec22145d3840ac","slug":"161554231677-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर गांव में मंगलवार को उपजिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। इसमें तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के अधिकारियों, कर्मचारी के साथ अन्य लोग मौजूद रहें।
चौपाल के दौरान एसडीएम ने चकबंदी का हाल जाना, इसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने खुद से काली स्थान, डीह स्थान,खेल के मैदान के साथ आंबेडकर पार्क सहित अन्य स्थानों को देखा। निरीक्षण कर एसडीएम ने मौके पर मिली पंद्रह शिकायतों का निस्तारण किया। साथ ही निरीक्षण के दोरान खेल के मैदान से निकाली गई मिट्टी को देखकर एसडीएम भड़क गए। पूछने पर पता चला कि जेसीबी से मिट्टी निकाली गई है। इस पर उन्होंने तहसील के कर्मचारियों को आदेश दिया कि वो जेसीबी चालक और मालिक का पता लगाकर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें। एसडीएम ने चौपाल में कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहा है, तो उसके विरूद्घ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने शिकायती पत्रों का निस्तारण करने का आदेश अधिकारियों को दिया। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रभूषण, सीओ चकबंदी राजीव प्रताप, राजस्व निरीक्षक टीम,कानूनगो, चकबंदी लेखपाल सहित क्षेत्रीय लेखपाल आदि लोग उपस्थित रहे।