{"_id":"5c2f9029bdec2256d06c720b","slug":"161546620969-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ ने एनआरसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ ने एनआरसी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। डिप्टी सीएमओ ने शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनआरसी में कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाली सुविधाओं को परखा और केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती कुपोषित बच्चों का हाल चाल जानने के साथ उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ ने हाल में बने गेम सेंटर को भी देखा साथ ही कुपोषित बच्चों के साथ मौजूद अभिभावकों से जानकारी ली।
शुक्रवार को दोपहर 1 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. एम लाल तथा डीआईसी मैनेजर अरविंद वर्मा, दुर्गाप्रताप सिंह के साथ पोषण पुर्नवास केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएमएस डॉ. बृजकुमार से एनआरसी के पीछे पोस्टमार्टम हाउस संचालित होने के कारण कुपोषित बच्चों को भर्ती करवाने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। इस पर सीएमएस ने समस्या का निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद अपर सीएमओ एनसीडी क्लीनिक पहुंचे और मौजूद मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस मौके पर डॉ. आदित्य राय, डॉ. एमपी सिंह, धर्मेंद्र, बेबी, संगीता यादव आदि मौजूद रहीं।