{"_id":"5bf98e59bdec22417f79f1bf","slug":"161543081561-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकाली गई कलश यात्रा
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के रोडवेज स्थित शिवमंदिर पर प्रत्येक शनिवार को चलने वाले शिवचर्चा के एक वर्ष पूरा होने पर नगर में कलश यात्रा निकाली गई। वहीं देर शाम भंडारे का आयोजन किया गया।
शनिवार को मंदिर परिसर से सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियां ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा शिव मंदिर रोडवेज से प्रारंभ होकर तमसा नदी के तट पर गाय घाट पहुंची। जहां शिवभक्त महिलाओं व युवतियां ने नदी से जल भर कर गायघाट स्थित भगवान शिव की पूजा अर्चना की। हर हर महादेव के नारों के साथ पुन: कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो रोडवेज स्थित शिव मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शिव मंदिर पर जलाभिषेक के बाद पूजा अर्चना एवं शिव चर्चा की गई। वहीं शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद धीरज राजभर, पूनम देवी, सरिता रेखा, रीता देवी पूजा, विमला देवी, प्रियंका, कालिंदी देवी, इंद्रावती देवी, संगीता, रानी, पुष्पा, निशा, कलावती देवी, रामसती देवी, सरिता दूबे आदि मौजूद रहे।