फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मधुमक्खी के हमले से तीन शिक्षक सहित 15 छात्र घायल

मधुमक्खी के हमले से तीन शिक्षक सहित 15 छात्र घायल

Tue, 20 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
मधुमक्खी के हमले से तीन शिक्षक सहित 15 छात्र घायल
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक के उस्मानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों पर मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 12 छात्रों और तीन शिक्षकों को काटा। इसके बाद सभी को पिपरीडीह कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 2:40 बजे गांव उस्मानपुर के प्राथमिक स्कूल में रोजानों की तरह शिक्षक कक्षाओं में छात्रों को पढ़ा रहे थे। इस बीच पास में ही एक पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते पर कही उड़कर आए बाज ने चोच मार दिया। छत्ते पर चोंच मारने के बाद छत्ते से उड़कर मधुमक्खियां स्कूल के कक्षों में घुस गई। साथ ही मैदान में पढ़ रहे स्कूली बच्चों और शिक्षकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बच्चों और शिक्षकों की चीख पुकार मचने से स्कूल में ग्रामीण और शिक्षक एकत्रित हो गए। वहीं बच्चों और शिक्षकों ने अपने आप को कमरों में बंद कर अपने आपको बचाया। तीन शिक्षकों सहित 12 छात्रों को मधुमक्खियों ने हमलाकर घायल कर दिया। हादसे की सूचना प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने 100 डायल और 108 एंबुलेंस को दी, लेकिन काफी देर तक नहीं पहुंचने पर शिक्षक खुद बच्चों को लेकर पिपरीडीह के एक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

ये हुए मधुमक्खियों के शिकार
पिपरीडीह। मधुमक्खी के हमले में अजीत, अजय, अनिल शिक्षक घायल हो गए। वहीं घायल छात्रों में अभीषेक यादव, विकास यादव, सचिन ,रमेश सहित 12 बच्चे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed