फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीएम ने भूमाफियाओं को चिंहित करने का दिया निर्देश

डीएम ने भूमाफियाओं को चिंहित करने का दिया निर्देश

Thu, 04 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने भूमाफियाओं को चिंहित करने का दिया निर्देश
मऊ। विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के तहत लंबित प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सभी विभाग अपनी-अपनी जमीनों को देख लें कि कोई भी भूमि पर कोई भी एंटी भूमि माफिया कब्जा तो नहीं किया है अगर ऐसा है तो उसे चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्यवाही करें। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के जमीन पर ज्यादा कब्जा होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को इसमें विशेष ध्यान देने तथा उसका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने श्रावस्ती मॉडल में जितने मामले आते हैं उसका निस्तारण कराने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में जितने भी शिकायतें प्राप्त होती हैं उसका निस्तारण समय से करें, तहसील दिवस में जितने भी मामले आते उसको ज्यादा दिन तक लंबित न रखें। आवासीय भूमि में सदर का सबसे कम प्रगति रहने पर प्रगति लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना में जितने कार्य अवशेष रह गए हैं उनको भी जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, पोषण मिशन, कृषि, गन्ना, कन्या विद्याधन योजना, विद्यालय भवन निर्माण, त्वरित सिचांई लाभ कार्यक्रम, विधवा विकलांग, पीडब्ल्यूडी, पौधरोपण, वन विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, डूडा विभाग सहित समस्त सभी विभागों की समीक्षा की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी विजय शंका राय, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपकृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed