फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत

अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत

Sat, 22 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत
मऊ। कोतवाली क्षेत्र के मुसरदह मोड़ के पास एक गर्भवती महिला सड़क पर प्रसव-पीड़ा में तड़पते हुए मिली। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। उधर महिला की पहचान और उसके परिजनों को इससे अवगत कराने के लिए डीएम, एसपी ने ट्वीट कर आला अधिकारियों को जानकारी दी। हालांकि महिला की बाद में शिनाख्त होने के साथ उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

भीटी पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार, सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बल्लीपुरा निवासी शमशेर की पत्नी सुभावती देवी गर्भ से थी लेकिन कुछ दिन पहले किसी विवाद को लेकर उसे घर से निकाल दिया था। जहां महिला इधर-उधर भटक रही थी। शुक्रवार को करीब 12 बजे महिला मुसरदह मोड़ पर थी, जहां उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जहां महिला दर्द से सड़क पर गिर पड़ी। महिला को इस स्थिति में देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस 108 एबुलेंस से महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला के प्रसव के दौरान महिला के नवजात की मौत हो गई। उधर, महिला की पहचान न होने पर करीब दो घंटे पुलिस हलकान रही। उधर, जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और पुलिस अधीक्षक ललित कुमार ने पुलिस की इस गुडवर्क को ट्विट कर आला अधिकारियों को अवगत कराया। करीब एक बजे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला की पहचान हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में परिवार के सदस्यों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed