{"_id":"5b88308b42c79246400ab76d","slug":"161535651979-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में एक सितंबर से मनेगा स्वच्छता पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में एक सितंबर से मनेगा स्वच्छता पखवाड़ा
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। परिषदीय स्कूलों में एक सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। विभाग की तरफ से इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की तिथि जारी कर दी गई है। विभाग कार्यक्रमों की मानीटरिंग करेगा। इस बारे में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें एक से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। पहले दिन एक सितंबर को छात्र-छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिवस के तहत शपथ दिलाई जाएगी। तीन को स्वच्छता जागरुकता दिवस, पांच को ग्रीन स्कूल मुहिम, छह किो स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस, सात को हाथ धुलाई दिवस, आठ को व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस, 10 को समुदाय प्रतिभागिता दिवस मनाया जाएगा।
इसी तरह 13 सितंबर को जल संरक्षण दिवस, 14 को पुरस्कार वितरण दिवस तथा 15 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा दिवस का आयोजन होगा। जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना था कि कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए प्रधानाध्यापकों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जिले के परिषदीय स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़े पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। किसी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए तो प्रधानाध्यापक और बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।