{"_id":"5b4b8ef34f1c1b4d748b4ec1","slug":"161531678451-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय प्रबंधकों ने पीयू से कालेजों की संबद्धता यथावत रखने की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय प्रबंधकों ने पीयू से कालेजों की संबद्धता यथावत रखने की वकालत
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की बैठक रविवार को नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में हुई। इसमें मऊ जिले के महाविद्यालयों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्धता यथावत रखे जाने की जोरदार तरीके से वकालत की।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सूर्यभान यादव ने कहा कि जिले के सभी महाविद्यालयों को सत्र 2018-19 से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से जोड़ा जा रहा है। जबकि उस विश्वविद्यालय का अभी तक परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय का शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, लेकिन जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की प्रायोगिक परीक्षा नहीं हो पाई है। ऐसे में नए विश्वविद्यालय से संबद्ध करने से छात्र- छात्राओं के सामने परेशानी आएगी। समय से रिजल्ट न आने से स्नातक तथा स्नात्तकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं का एक वर्ष खराब होगा। कहा कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के कालेजों में अध्ययनरत छात्राओं का परीक्षा केंद्र काफी दूरी पर भेजा जाता है। मऊ जिले के सभी महाविद्यालयों को पूूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्धता यथावत रखा जाए। इसी क्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में संसाधन का अभाव है। स्टाफ की भारी कमी है। इसके चलते नए विश्वविद्यालय से कालेजों को संबद्ध करने से छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों के सामने परेशानी आएगी। छात्रों को समय से रिजल्ट न मिलने पर तीन वर्ष के बजाय चार वर्ष लग जाएगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मऊ जिले के कालेजों की संबद्धता बरकरार रहने से ही छात्रों तथा महाविद्यालय प्रबंधन का हित है। मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बैठक में अजीत सिंह, डॉ. ईशदत्त सिंह, इश्तेयाक अहमद, तेजबहादुर यादव, राजेंद्र यादव, देवेश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, कमलेश मिश्र, मनोज यादव, अनिल यादव आदि प्रबंधक शामिल रहे।