{"_id":"5b4b8eef4f1c1b51748b50f3","slug":"161531678447-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने से परिखापुर गांव में पसरी पड़ी हैं गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने से परिखापुर गांव में पसरी पड़ी हैं गंदगी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक के परिखापुर गांव में पिछले कई महिने से साफ सफाई न होने के चलते गांव में चारों तरफ गंदगी पसरी पड़ी हैं। नाले-नालियों के चोक होने से ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा हैं। कई बार शिकायत के बाद ग्राम पंचायत द्वारा समस्या का निस्तारण नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष पनप रहा हैं।
परिखापुर गांव राजस्व ग्राम में चयनित होने के बाद यहां दोहरीघाट ब्लाक से सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई हैं। उधर कई महिने से गांव में सफाई न होने से साफ सफाई चरमरा गई हैं। समस्या के संबंध में ग्रामीण पंकज तिवारी, आलोकनाथ, बृजेश और सुनिल का कहना हैं कि कई बार इस समस्या के संबंध में ग्राम प्रधान से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा हैं। इस बावत ग्राम प्रधान दिनेश सोनकर का कहना हैं कि गांव में सफाई कर्मचारी न होने से समस्या बनी हैं, इस संदर्भ में कई बार ब्लाक के अधिकारियों को अवगत कराया जाचुका हैं। लेकिन अभी तक सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं हो सकी है।