फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सपा की बैठक में पीएम के शिलान्यास को नौटंकी बताया

सपा की बैठक में पीएम के शिलान्यास को नौटंकी बताया

Mon, 16 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सपा की बैठक में पीएम के शिलान्यास को नौटंकी बताया
मुहम्मदाबाद गोहना। सपा की विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर विकास के नाम पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। सपा कार्यकाल में कराए गए कार्यों पर पत्थर लगाकर और शिलान्यास कर झूठी वाहवाही लूटने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि कमेटी बनाकर पदाधिकारियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रकट करते हुए कहा कि अब तक सरकार द्वारा विकास के नाम पर मात्र छलावा ही रहा। पूर्व की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य पर अपना पत्थर लगाकर प्रदेश सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए योजना शुरू की गई थी। इसका शिलान्यास भी तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया जा चुका है। लेकिन झूठी वाहवाही के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आजमगढ़ में दुबारा शिलान्यास कर जनता को गुमराह किया है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार गुंडागर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिस पर लगाम लगनी चाहिए। कुछ दिनों पूर्व ग्राम शमशाबाद, जमुई, बनियापुर आदि गांवों से हुई चोरियों का पर्दाफाश न करने पर पुलिस की आलोचना की। कहा कि गरीब किसान बेहाल हैं जिसकी सुनने वाला कोई नहीं है। जिला सचिव कुद्दुुस अंसारी ने भी प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुस्सा प्रकट करते हुए विरोध जताया। विधानसभा उपाध्यक्ष अम्मान अहमद ने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई तथा महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोक पाने प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है। बैठक में रामू यादव, रामानंद यादव, अबूजर मदनी, करमचंद, मोनू खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम शब्द यादव तथा संचालन अजीत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed