फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सुरक्षित नहीं किए जा सके ट्रांसफार्मर

सुरक्षित नहीं किए जा सके ट्रांसफार्मर

Mon, 11 Jun 2018 11:59 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित नहीं किए जा सके ट्रांसफार्मर
मऊ। बरसात में ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है। खुले में लगे इन ट्रांसफार्मरों को अभी तक सुरक्षति रखने का इंतजाम नहीं किया जा सका है। ऐसे में स्पार्किंग होने से आसपास के लोग दहशत में हैं। जबकि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 9653 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अब बारिश की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में खुले में लगे यह ट्रांसफार्मर हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। नियम के मुताबिक ट्रांसफार्मरों को ऊंचाई पर लगाकर इसके चारों तरफ जाली लगाया जाना चाहिए। हालत यह है कि कम ऊंचाई पर ही खुले में ट्रांसफार्मरों को लगा दिया गया है। घनी आबादी के बीच लगे इन ट्रांसफार्मरों से बरसात में स्पार्किंग हो रही। किसी अप्रिय घटना से यहां के लोग सहमे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो विद्युत वितरण खंड प्रथम में 3003 ट्रांसफार्मर, विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 3563 ट्रांसफार्मर तथा विद्युत वितरण खंड तृतीय में 3087 सहित 9653 ट्रांसफार्मरों को लगाया गया है। नगर के गाजीपुर तिराहा, निजामुद्दीनपुरा, बकवल मोड़, सूखापट्टी सहित कई मुहल्लों में यह खुले में लगाए गए हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों के मझवारा बाजार, कहिनौर, बढुआगोदाम, पूराघाट कुर्थीजाफरपुर, पवनी, रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र सहित तमाम इलाकों में खुले में लगे ट्रांसफार्मर से लोग दहशतजदा हैं। मझवारा क्षेत्र के शिवकुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, वीरबहादुर राय, संदीप मौर्य, अरविंद मूर्ति का कहना है कि खुले में लगे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने के लिए आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। ऐसे में लगातार किसी हादसे की आशंका बनी रहती है। अधिकारी हैं कि उनका इस ओर ध्यान ही नहीं है। अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने कहा खुले में लगे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जून माह तक समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed