फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 new infected patients found at 11 places

11 स्थानों पर मिले 16 नए संक्रमित मरीज

Wed, 14 Oct 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
16 new infected patients found at 11 places
मऊ। बुधवार को अलग अलग कोविड-19 जांच में 11 जगहों पर 16 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें चार मरीज तो एक ही परिवार से मिले है। कुल मरीजों की संख्या 2586 पहुंच गई। इसमें 2355 मरीज रिकवर हो चुके है, वहीं 33 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को एंटीजेन से 998 लोगों की जांच की गई। जिसमें 14 लोग संक्रमित मिले, वहीं लैब से आई 525 रिपोर्ट में 2 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में बारा में एक परिवार के चार लोग, एक पुलिस लाइन से, नगपुर से एक, रघौली से दो, संसारपट्टी से एक, हरदासपुर से एक, मिलरोड परदहा से एक, सिरसा चिरैयाकोट से एक, मुंशीपुरा से एक, बेलचौरा से एक व्यक्ति संक्रमित मिला।नए मरीजों के मिलने से मरीजों की संख्या 2586 पहुंच गई है। सकारात्मक बात है कि इसमें 2355 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 198 सक्रिय मरीज है, जिसमें 141 होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे है। बताया कि अब तक 76 हजार 572 लोगों का एंटीजेन से टेस्ट किया जा चुका है। जिसमें 1484 संक्रमित मिले। जबकि 50 हजार 288 लोगों का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया। इसमें 46 हजार 366 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 45 हजार 324 निगेटिव है। वहीं 3 हजार 922 रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन

वहीं रानीपुर सीएचसी की टीम ने सिरसा और जमीज काजीहसन गांव में 43 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया। जबकि 32 लोगों का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया। इस मौके पर प्रभारी डॉ. दिनेशकुमार तथा अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed