फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   159 connections examined and disconnected connections of 51 defaulters.

159 कनेक्शनों की जांच कर 51 बकायादारों का काटा कनेक्शन

Thu, 12 Nov 2020 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
159 connections examined and disconnected connections of 51 defaulters.
मऊ। बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने नगर क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर 159 कनेक्शन की जांच की। इस दौरान 51 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन

एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मदनपुरा, उमापुर, अदरी, अरदौना, बढुआगोदाम, ताहिरपुर, निजामुद्दीनपुरा, औरंगाबाद, रस्तीपुर, रहजनिया, भीटी, अदरी में चेकिंग अभियान चलाकर 159 कनेक्शन की जांच की। टीम ने इस दौरान 20 उपभोक्ताओं के यहां लोड बढ़ाने के साथ 38 नया कनेक्शन लोगों को नया कनेक्शन दिया। वहीं बकाया राशि जमा न करने पर 51 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। वहीं इस दौरान 11 लाख 3 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। अभियान में विकास दुबे, अरूण पांडेय, सत्यदेव सरोज, जेपी यादव, वीरबहादूर, सुधीर, देवेंद्र कुमार उपाध्याय शामिल रहे। दुबारी संवाददाता के अनुसार नेवादा गोपालपुर में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 30 कनेक्शन की जांच करते हुए बकाया राशि वाले छह उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन

12 बकायादारों के काटे कनेक्शन
घोसी। एसडीओ राजेश प्रसाद के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को चीनी मिल, बनगांवा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने 55 कनेक्शन की जांच कर 12 बकायादार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। वहीं दो लाख आठ हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। इस मौके पर अवर अभियंता पृथ्वीनाथ, प्रवीण, राजकुमार, बृजेश यादव, राजकुमार व अरुण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed