फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तमसा सफाई अभियान

तमसा सफाई अभियान

Fri, 21 Jun 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
तमसा सफाई अभियान
मऊ। प्रदूषित हो चली जिले के लिए जीवनदायनी तमसा की सफाई का कार्य 13 हवें दिन भी चलाया गया। इस दौरान पोकलैन और जेसीबी ने नगर क्षेत्र के रामघाट और भीटी घाट पर तमसा के मलबे को निकालने के साथ जमा सिल्ट को हटाने का काम की। योग दिवस के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यस्त रहने के कारण 13 हवे दिन का सफाई अभियान मशीनरी पावर के नाम रहा।
विज्ञापन

जीवनदायनी तमसा को अविरल निर्मल बनाए रखने के लिए एनजीटी के आदेश पर जिला प्रशासन ने बीते नौ जून से तमसा निर्मल अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्य में जिले के सभी नगर पंचायतों, नगर पालिका के साथ ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों को लगाया गया था। शुुरु शुरु में निर्मल तमसा अभियान में विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। चार दिनों तक चले अभियान के बाद पांचवें दिन अभियान को गति देने के लिए डीएम ने पोकलैन के साथ जेसीबी को लगावाया। इस दौरान मैन पावर जहां तमसा को साफ करने का काम किया। वहीं जेसीबी और पोकलैन ने तमसा के अवरोध को हटाने में काफी हद तक सफल रही। इस दौरान डीएम ने नदी में जमा सिल्ट को हटावाने से लेकर नदी को सीधी कराने में पोकलैन और जेसीबी को लगाया। दोनों मशीनरी पावर नदी की धारा में अवरोध पैदा करने वाले जमा सिल्ट को भी हटाने का काम किया। इससे नदी की धारा को गति मिली। साथ ही साथ तमसा के प्रवाह में भी अंतर आया। इसमें श्रीराम घाट, बम घाट, सांई घाट, ढेकुलिया घाट, भीटी घाट से जमा सिल्ट को हटाया जा सका। शुक्रवार को 13 हवें दिन पोकलैन और जेसीबी श्री राम घाट के साथ भीटी घाट पर लगी थी। यहां मशानों ने नदी में जमा सिल्ट को हटाने के साथ नदी की धारा को अविरल बनाने का काम दोनों मशीनों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed