फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   काली पट्टी बांध सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

काली पट्टी बांध सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Tue, 11 Jun 2019 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांध सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
प्रदेश में हो रहे लूट, हत्या, बलात्कार आदि अपराध का ग्राफ बढ़ने पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हाथों में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। जुलूस के समापन पर विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार से अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह प्रदेश में बीते कुछ माह में अपराधों के ग्राफ में बढ़ोत्तरी पर समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष राजविजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बालनिकेतन मोड़ से रोडवेज तक कालीपट्टी बांधकर जुलूस निकाला। जहां रोडवेज पर जुलूस के समापन पर राजविजय यादव ने संबोधन में कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित महसूस नही कर रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि हत्या आम हो चली है। इस मौके पर अनूप यादव, पंकज यादव, अभिराम यादव, अनिल राजभर, सत्येंद्र यादव, प्रशांत यादव, प्रदीप यादव, रामशीष यादव, अभिषेक यादव, रामाश्रय यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed