फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दीपन हत्याकांड - फालोअप

दीपन हत्याकांड - फालोअप

Tue, 11 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दीपन हत्याकांड - फालोअप
मधुबन थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में गैंगेस्टर दीपन यादव हत्याकांड में सभी आरोपियों के नामजद होने के बावजूद पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर पाने में नाकाम है। पुलिस दावा कर रही है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार और उनके नजदीकी दहशत में हैं। पीड़ित परिवार के दरवाजे पर पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिस तरह से सरेआम घटना को अंजाम दिया गया, वह कानून व्यवस्था को खुली चुनौती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या के बाद बदमाश जिस बंधा रोड से सोना डीह की ओर भागे ,उससे आगे नाकेबंदी करके पुलिस अगर सक्रियता बरतती तो उन्हें पकड़ सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका। हत्यारों की गिरफ्तारी में हो रही देरी पुलिस की किरकिरी करा रही है। एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। प्रकरण में घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed