{"_id":"5ce97997bdec22071b38ad9d","slug":"155880493718-mau-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक साइकिल की दुकान में घुसी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक साइकिल की दुकान में घुसी, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला (मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 के सर्वोदय कॉलेज के पास शनिवार की दोपहर एक अनियंत्रित बाइक साइकिल की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकानदार और अपनी साइकिल बनवा रहे एक युवक सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ निवासी अखिलेश पुत्र ज्ञानचंद की सर्वोदय कॉलेज के पास साइकिल की दुकान है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दुकानदार अखिलेश क्षेत्र के टेनी पुत्र शकुल की साइकिल बना रहा था। इसी दरम्यान घोसी कोतवाली क्षेत्र के ही कुचाहारा गांव निवासी बाइक सवार विशाल (35) पुत्र श्रवण अपनी बहन साधना को लेकर मऊ की तरफ जा रहा था, जहां दुकान के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई, जिससे दुकानदार अखिलेश और टेनी घायल हो गए। वहीं बाइक सवार विशाल और उसकी बहन साधना गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने चारों घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे विशाल के परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद विशाल और साधना को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि अन्य दोनों घायलों को मामूली रूप से चोटें लगने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।