फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मतगणना के पूर्व संध्या पर रणनीति तय करने में लगे रहे राजनीतिक दल

मतगणना के पूर्व संध्या पर रणनीति तय करने में लगे रहे राजनीतिक दल

Wed, 22 May 2019 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
मतगणना के पूर्व संध्या पर रणनीति तय करने में लगे रहे राजनीतिक दल
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना को लेकर जहां जिला प्रशासन तैयारी को अंतिम रुप देने में लगा रहा। वहीं विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर गहमागहमी रही। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को मतणना के लिए लगाए गए टेबुल पर नजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद गुरुवार को नगर के कृषि मंडी में होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दलों के नेता और टेबुल एजेंट बुधवार की देर शाम तक पार्टी कार्यालयों पर रणनीति तैयार करते दिखे। बताते चलें कि मतगणना स्थल पर काउंटिंग के दौरान निर्वाचन विभाग की तरफ से प्रत्येक प्रत्याशी के तरफ से एक विधानसभा से 16 टेबुल एजेंट रखने का प्रावधान किया गया है। नियम के तहत 15 प्रत्याशियों द्वारा सदर तहसील, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन विधानसभा के लिए 64 टेबल एजेंट की तैनाती की गई है। बुधवार की देर शाम तक मतगणना को लेकर गठबंधन कार्यालय, भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय पर कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी माथापच्ची करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed