फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दस्त होने पर बच्चों को ओआरएस का दे घोल: सीएमओ

दस्त होने पर बच्चों को ओआरएस का दे घोल: सीएमओ

Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
दस्त होने पर बच्चों को ओआरएस का दे घोल: सीएमओ
नगर के बाल निकेतन तिराहा स्थित सीएमओ कार्यालय के सभागार में बुधवार को सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 28 मई से 09 जून तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ सतीश चंद्र सिंह ने कहा कि शिशु मृत्यु दर एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जिले में 28 मई से 09 जून तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाएगा। कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जनपद में टास्क फोर्स एवं स्वास्थ्य समिति कमेटी का गठन हो चुका है। बताया कि इस अभियान के बारे में सभी स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी बैठक कर जानकारी दें। कहा कि इस पखवाड़े का उद्देश्य बाल्यावस्था में दस्त के दौरान ओआरएस और जिंक के उपयोग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना मुख्य है। 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मध्य दस्त के बारे में जानकारी देना, स्वच्छता एवं हाथों को साफ रखने से विभिन्न रोगों से छुटकारे के बारे में भी जानकारी देना साथ ही इस पखवाड़े के अंतर्गत समस्त ऐसे परिवार को लक्षित करना है, जिसमें 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हो और दस्त रोग से ग्रसित हो साथ ही इस उम्र के कुपोषित बच्चे वाले परिवार को चिन्हित करना प्राथमिकता में है। साथ ही बताया कि यदि किसी भी बच्चे को दस्त हो तो उसे दस्त के दौरान ओआरएस एवं तरल पदार्थ दिया जाना चाहिए, दस्त के दौरान जिंक का उपयोग अवश्य किया जाए। जिनकी खुराक 2 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार कुल 14 दिनों तक देना चाहिए। जिसमें 02 से 06 माह तक के बच्चों को आधी गोली 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चे को एक गोली जिंक की देना चाहिए। कहा कि ओआरएस का घोल देने के साथ ही डायरिया से पीड़ित बच्चे को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य ले जाएं। साथ ही बीमार बच्चे के अभिभावक को बच्चे को उसकी आयु के अनुसार स्तनपान एवं ऊपरी आहार तथा भोजन अवश्य कराने की सलाह दें। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. एमलाल, डॉ. पीके राय, डीपीएम रविंद्र नाथ, सुनिता सिंह, दुर्गाप्रताप सिंह, कामाख्या मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed