फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीरेल हुई ताप्ती गंगा तो निरस्त हुई मऊ- छपरा पैसेंजर ट्रेन

डीरेल हुई ताप्ती गंगा तो निरस्त हुई मऊ- छपरा पैसेंजर ट्रेन

Mon, 01 Apr 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
डीरेल हुई ताप्ती गंगा तो निरस्त हुई मऊ- छपरा पैसेंजर ट्रेन
मऊ। छपरा स्टेशन के पास ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के बेपटरी होने के चलते ट्रेनों के रुटों में परिवर्तन किया गया। इसके अलावा शाहगंज वाया मऊ होकर छपरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं आधा दर्जन ट्रेनों के रुटों में परिवर्तन किए जाने से कई ट्रेने, मऊ होकर गुजरीं। 80 यात्रियों ने अपना आरक्षण कैंसिल कराया।
विज्ञापन

बताते चले रविवार को छपरा से चलकर बलिया होते हुए वाया मऊ होकर सूरत को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस छपरा स्टेशन से आगे आने पर पटरी से उतर गई। इसके चलते यह रुट बाधित हो गया। इसका परिणाम रहा कि शाहगंज से छपरा के बीच मऊ होकर चलने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस को रेलवे ने निरस्त कर दिया। डेली टाटा नगर से छपरा मऊ होते हुए फर्रुखाबाद को जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस और किशनगंज से चलकर छपरा मऊ होते हुए अमृतसर को जाने वाली सरयु यमुना एक्सप्रेस के रुट में परिवर्तन किया गया। इस दौरान दोनों ट्रेनें छपरा बलिया न जाकर भटनी इंदारा होते हुए मऊ पहुंचेगी। इसीक्रम में बलिया से गाजीपुर होकर दिल्ली को जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के रुट में परिवर्तन किया गया। यह ट्रेन भी भटनी जंक्शन से इंदारा मऊ होते हुए गुजरी। इसीक्रम में बलिया सियालदह एक्सप्रेस भटनी होकर छपरा को प्रस्थान की। बताते चले ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का मऊ जंक्शन पर पहुंचने का समय सुबह के 11.35 बजे है। तय समय पर ट्रेन के न आने पर लोगों ने जब कारण को जाना तो रेलवे से उन्हे पता चला कि ट्रेन बेपटरी होने के कारण निरस्त कर दी गई है। वाणिज्य अधिकारी श्रीराम सिंह मीणा ने बताया कि इस दौरान 80 आरक्षण के टिकट तथा 150 जनरल टिकट वापस किए गए। स्टेशन अधीक्षक दादन राम ने बताया कि ताप्ती गंगा के निरस्त होने और छपरा बलिया रुट बाधित होने का परिणाम रहा कि मऊ स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed