{"_id":"5c532f7abdec2217f55879e0","slug":"151548955514-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगो को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओ ने तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगो को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओ ने तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर प्रदर्शन किया और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान हुई जनसभा में वक्ताओं ने तहसील के विभिन्न गांवों में समस्या का निस्तारण न होने का मुद्दा उठाया और 15 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मांगे पूरी न होने पर पुन: धरना- प्रदर्शन व घेराव की चेतावनी दी।
तहसील क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कॉमरेड रामसोच यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जनसभा में भाकपा वक्ताओं ने क्षेत्र में राशन कार्डों में धांधली और गरीबों को न्याय न मिलने का मुद्दा उठाया। कहा कि राशन कार्ड में आये दिन मनमाने ढंग से यूनिट में कटौती व बढ़ोतरी की जा रही है। कहा कि धारा 24 यानी पक्की पैमाइश कर मुकदमों में सालों से निर्णय नहीं हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि गांवों में मनरेगा के कार्यों में करोड़ों का घपला किया जा रहा है। चकरोड व सार्वजनिक जमीनों पर भू माफिया कब्जा कर कीमती दामों में बेच रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सियाबसती, चालीसवां, अस्सी भवन आदि गांवों में शौचालय निर्माण व आवास आवंटन में जबरदस्त धांधली की गई है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी किया। अंत में धरनास्थल व जनसभा स्थल पर पहुंचे तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप को समस्याओं से सम्बंधित 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई किये जाने की मांग की। चेतावनी दिया कि एक माह के भीतर समस्या का निदान नहीं हुआ तो पुन: तहसील का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद, विनोद राय, रामजीत चौहान, सुभाष, जय प्रकाश चौहान, राम विजय आदि शामिल रहे।