{"_id":"5bf30826bdec226970458596","slug":"151542653990-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता के लिए निकाली रैली
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विश्व शौचालय दिवस पर जिले के विभिन्न इलाकों में जागरुकता रैली सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान लोगों से जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
बढुआ गोदाम : परदहां ब्लाक के बढुआ गोदाम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जागरूकता रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगोली बनाकर विश्व शौचालय दिवस का प्रस्तुतीकरण किया। मुख्य अतिथि बीईओ छोटे लाल तिवारी ने कहा कि विश्व के कुल खुले में शौच करने वाले लोगों की आबादी 250 करोड़ है। जबकि 50 करोड़ आबादी केवल भारत की है। उन्होंने खुले में शौच मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। यूनीसेफ के अरविंद ने कहा कि जिसका शौचालय नहीं बना है वह उसका निर्माण करवा लें।
रानीपुर : ब्लाक परिसर रानीपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैली निकाली गई। रैली को बीडीओ रानीपुर रजनीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया। इसमें स्कूली बच्चे, आशा कार्यकर्ता सहित विभिन्न संगठनों के लोग बैनर पोस्टर के साथ लोगों केा जागरूक करते रहे। ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजित जागरुकता गोष्ठी में रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें। बाद में उन्होंने कोड़र गांव के प्रधान गीता देवी, गोकुलपुरा के वृजेश सिंह तथा ब्राह्मणपुरा के ग्राम प्रधान अमित कन्नौजिया, ग्राम विकास अधिकारी पवन सिंह, सचिव राम भरत सहित दो स्वच्छताग्रहियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
दुबारी : ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नंबर के परिसर से स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। जिसे बीडीओ सुवेदिता सिंह तथा ग्राम प्रधान रंजना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र छात्राएं हाथ में बैनर पोस्टर लेकर हमने मन में ठाना है भारत को स्वच्छ बनाना है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।