फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फेस्टिव सीजन में मची है डिस्काउंट आफरों की धूम

फेस्टिव सीजन में मची है डिस्काउंट आफरों की धूम

Fri, 02 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन में मची है डिस्काउंट आफरों की धूम
दीपावली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बाजार में तेजी दिख रही है। विविध प्रकार के सामानों की खरीदारी के लिए उपभोक्ताओं की नब्ज को पहचान कर विभिन्न कंपनियों ने उपहार देने का पिटारा खोल दिया है। इस समय फेस्टिव सीजन के कारण बाजार में डिस्काउंट तथा विभिन्न आफरों की धूम मची हुई है। कंपनियां अपने-अपने हिसाब से ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट दे रही हैं तो कुछ आइटमों की खरीद पर मुफ्त उपहार देने की भी योजना चलाई जा रही है। वाहनों की एडवांस बुकिंग भी होने लगी है। इसके लिए तमाम तरह के आफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली को यादगार बनाने के लिए खरीदारी करने का बजट बनाते लोग देखे जा रहे हैं। दीपावली को देखते हुए शॉपिंग माल, शो रूम के संचालकों ने तरह-तरह की स्कीमें बनाई हैं। इसको लेकर टू, थ्री व्हीलर व्हीकल के शोरूम, शहर के शॉपिंग मॉल आदि में खरीदार दिखाई देने लगे हैं। नगर में कई शॉपिंग माल हैं जहां देर शाम तक खरीदारों की भीड़ हो रही है। कहीं दो से तीन हजार तक की खरीद पर पांच से एक हजार तक का सामान मुफ्त देने की योजना चलाई जा रही है। फैशन में जैकेट, विंटर टी शर्ट, लेडिज कुर्ता, लेडिज कार्डिगन आदि पर विशेष आफर दिए जा रहे हैं। शॉपिंग माल के प्रबंधक राजीव सिंह ने बताया कि इस समय फैशन में जैकेट, विंटर टी शर्ट आदि की खूब डिमांड हो रही है। इसी प्रकार किराने के भी कुछ सामानों के निश्चित वजन की खरीदारी पर भी मुफ्त की स्कीम दी जा रही है। क्राकरी, सजावटी, चीनी, दाल, पैकेट बंद आदि सामानों पर भी छूट की स्कीमें चलाई जा रही हैं। धनतेरस पर्व पर वाहनों की खरीद को शुभ माना जाता है। इसके लिए दो पहिया, तीन पहिया वाहनों के शो-रूम पर बुकिंग चालू है। शोरूम पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए अलग-अलग टेबल लगाकर वाहनों की एडवांस बुकिंग की जा रही है। अंसारी टीवीएस संचालक सादाब अंसारी ने बताया कि जोपीटर, अपाचे, रेडार, विक्टर आदि की एडवांस बुकिंग चल रही है। बताया कि वाहनों पर हैंडसेट तथा चांदी का सिक्का का आफर देने की योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed