{"_id":"5bbf8136bdec2250176dbf70","slug":"151539277110-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में बिजली विभाग का का मुद्दा गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में बिजली विभाग का का मुद्दा गरमाया
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को दुुर्गा पूजा-दशहरा के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए दुुर्गा पूजा समितियों की बैठक डीएम प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें त्यौहारों पर बिजली आपूर्ति और तारों की समस्या का मुद्दा गरमाया रहा।
बैठक में श्रीरामलीला मेला समिति और दुर्गा पूजा महासमिति के सदस्या ने बताया कि शीतला माता मन्दिर के गेट के सामने विद्युत तार बहुत नीचे है। वहीं बकवल मोड के पास भी तार को नीचे बताया गया। जिससे जूलूस के समय काफी समस्या उत्पन्न होती है ।जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को इसको जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिये। सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की कम आपूर्ति तथा सड़क खराब होने की समस्या को बताया गया। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा इसका निस्तारण करने के निर्देश दिये। साथ सदर तहसील क्षेत्र में रामलीला के स्थानों पर कब्जा की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने नगर क्षेत्राधिकारी को इसका निस्तारण करने के निर्देश दिये।इस दौरान मुख्य रुप से अपर जिलाधिकारी डी0पी0 पाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश सिंह, अतुल वत्स आई0ए0एस0 उपजिलाधिकारी मु0बाद गोहना, डा0 अंकुर लाठर आई0ए0एस0 उपजिलाधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, समस्त नगर क्षेत्राधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, दुर्गापूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।