{"_id":"5ba2903d867a557ff567074d","slug":"151537380413-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर में शौचालय होना आवश्यक: प्रदीप कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर में शौचालय होना आवश्यक: प्रदीप कुमार
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कुसुम्हा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लाक के हर गांव तथा हर घर को स्वच्छता का संदेश देेने के लिए दोहरीघाट ब्लाक कार्यालय परिसर से निकली दोहरीघाट जागरुकता रैली को ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार उर्फ राजू राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं, दोहरीघाट ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार ने बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक दोहरीघाट ब्लाक कार्यालय के सभागार में ली। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार उर्फ राजू राय ने कहा कि ब्लाक क्षेत्र के प्रत्येक गांव के हर घर में शौचालय होना आवश्यक है। तभी ब्लाक पूर्ण रुप से स्वच्छ होगा। उन्होंने गांवों को ओडीएफ कराने में सहयोग करने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आह्वान किया। बैठक में हरिकेश मौर्य, अशोक यादव, रितेश राय, गौरव राय, रामदुलारे भारती सहित 82 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा सात ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। संचालन बीडीओ दोहरीघाट देव कुमार चतुर्वेदी ने किया।