{"_id":"5ba138fa867a557f60166c29","slug":"151537292538-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूबीआई बैंक कर्मियों ने श्रमदान कर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूबीआई बैंक कर्मियों ने श्रमदान कर की सफाई
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मंगलवार को बैंक कर्मियों ने नगर के प्रसिद्ध ब्रह्मस्थान तालाब के घाट, सीढ़ियों व आसपास की साफ सफाई किया। इस दौरान सुबह सैर सपाटे पर निकले स्थानीय लोगों की मांग पर आम लोगों को बैठने के लिए बेंच इत्यादि के प्रस्ताव पर भी मुख्य शाखा प्रबंधक ने लगवाने का आश्वासन दिया।
मंगलवार की सुबह मऊ नगर के चौक स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने नगर के ब्रह्मस्थान स्थित तालाब पर पहुंचकर आसपास के स्थानों, सीढ़ियों, घाटों इत्यादि का पूरे मनोयोग से सफाई किया। इसके साथ ही लोगों ने यूबीआई बैंक के तरफ से ब्रह्मस्थान मंदिर के आस-पास लोगों को बैठने के लिए बेंच इत्यादि लगवाने की मांग किया। इस पर मुख्य शाखा प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि लोगों की इस मांग पर उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश लेकर शीघ्र ही बेंच स्थापित करवाए जाएंगे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चलाए गए इस अभियान में में मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार के साथ वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश प्रसाद चौधरी, प्रबंधक गण राकेश रंजन कुमार, अशोक कुमार, सहायक प्रबंधक रमाकांत, बैंककर्मी मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।