{"_id":"5b3288114f1c1b6a4d8b8ad5","slug":"151530038289-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय समर कैंप का हुआ शुभारंभ
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 2 में मंगलवार को पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंडविकास अधिकारी अशोक कुमार गौतम द्वारा किया गया है। समर कैंप के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि समर कैंप का आयोजन से स्कूली बच्चों के भीतर छुपी प्रतियोगिता बाहर आने के साथ आती हैं, जहां उन्हें शिक्षक पहचान कर उस छात्र को संबंधित प्रतिभा में दक्ष करने का प्रयास करते है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरेंद्र मौर्य , उमाचरण राम, सीताराम, ताहिरा खातून, संगीता चतुर्वेदी, अमलावती यादव, अंजू वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन