{"_id":"5b1431e84f1c1bda6e8b6144","slug":"151528050152-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों को नहीं मिल रहा पात्र गृहस्थी योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों को नहीं मिल रहा पात्र गृहस्थी योजना का लाभ
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। सरकार की तरफ से गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलता नजर नहीं आ रहा है। दोहरीघाट ब्लाक के अधिकांश गांवों के पात्र लाभार्थियों का नाम पात्र गृहस्थी योजना की सूची से गायब है। कोटेदार तथा विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद भी पात्रों का नाम सूची से काट दिया जा रहा है। इस मामले की तत्काल जांच नहीं कराई गयी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
रामपुर धनौली गांव मुनाकी देवी का कहना था कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने के बाद भी पात्र गृहस्थी कार्ड नहीं बन पाया है। इसी तरह ब्लाक मुख्यालय शिकायत दर्ज करने आई सुशीला देवी, शांति देवी, सरिता, रामनाथ का कहना था कि पात्र गृहस्थी सूची में नाम दर्ज था, लेकिन विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से नाम काट दिया गया है, जिससे लोगाें को निराश होकर लौटना पड़ता है। मामले की अविलंब जांच नहीं हुई तो हम धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस बावत एसडीएम घोसी राजेश कुमार ने कहा कि जिस गांव के लाभार्थियों का राशनकार्ड नहीं बना है। जांच कराकर सूची में नाम दर्ज करा दिया जाएगा। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।