{"_id":"5ab692af4f1c1b4f5a8b4e73","slug":"151521914543-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर छात्रों ने स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर छात्रों ने स्वच्छता का संदेश
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमिला। स्वच्छ भारत अभियान के तहत वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने के लिए शनिवार को बड़राव ब्लॉक के रेयांव गांव में छात्रों ने ग्राम प्रधान छाया मिश्रा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
रैली में छात्रों ने ग्रामीणाें को खुले में शौच करने से फैलने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दी और शौचालय का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान छाया मिश्रा ने बताया कि गांव में 35 शौचालय बनवाने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 25 शौचालय का निर्माण कराया गया है। शेष का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुमन देवी, दुर्गा प्रसाद मिश्र, विमला राय, जयंती राय, रामबचन, अजय कन्नौजिया, चंद्रशेखर, कल्पनाथ, धनेश, मिथिलेश आदि रहे।