{"_id":"5aa95eea4f1c1ba2238b52c4","slug":"151521049322-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी ने किया नवनिर्मित माडल स्कूल के भवन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी ने किया नवनिर्मित माडल स्कूल के भवन का निरीक्षण
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नए शिक्षा सत्र में निजी विद्यालयों की तर्ज पर जिले के दो नवनिर्मित दो माडल स्कूलों में छठवीं से 12 वीं के छात्र छात्राओं को दाखिला मिलेगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल कवलपति वर्मा ने बुधवार को पं. दीनदयाल माडल स्कूल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। अप्रैल माह से इन विद्यालयों के संचालन की सभी तैयारी पूूरा करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया।
जिले के पिछड़े ब्लाकों में उच्च शिक्षा को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से माडल स्कूल योजना शुरू की गई थी। भवन बन जाने के बाद भी
कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका था। शासन के निर्देश पर कक्षाएं चलाए जाने की कवायद तेज हो गई है। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के अइलख तथा बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के कटिहारी में पं. दीनयाल माडल स्कूल का भवन बनकर तैयार है। शिक्षकों तथा बुनियादी सुविधाएं बहाल न होने से विद्यालय का संचालन नहीं हो सका था। अब नए शिक्षा सत्र से दोनों माडल स्कूलों में कक्षाएं संचालित होंगी। इसी क्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक कवलपति वर्मा ने रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के नवनिर्मित माडल स्कूल अइलख का निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक कवलपति वर्मा ने बताया कि अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र से दोनों माडल स्कूलों में कक्षाएं संचालित होगी। अध्यापकों को संबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्र छात्राओं को दाखिला मिलेगा।