{"_id":"5aa56f1f4f1c1bc1758b4eb4","slug":"151520791327-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट खसोट की आगोश में पिस रहा है लोकतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट खसोट की आगोश में पिस रहा है लोकतंत्र
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को नगर के हिंदी भवन के सभागार में हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि आज प्रदेश और देश की जो हालत है। वह बहुत ही नाजुक है। चारों तरफ भ्रष्टाचार और लूटपाट मचा है। मंत्री, विधायक पर कोई नियंत्रण नहीं है। इसके चलते सरकारी मशीनरी फेल हो चुकी है। लोकतंत्र लूट खसोट की आगोश में पिस रहा है। सरकारे निरंकुश और अपंग हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि अति पिछड़ा और अति दलित अपने हक, अधिकार से वंचित हैं। गरीबों को हक और अधिकार दिलाने के लिए 15 अप्रैल को आजमगढ़ में अति पिछड़ा, अति दलित अधिकार महारैली का आयोजन किया गया है। बैठक को राजेश चौहान, छोटेलाल चौहान, जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति, दिनेश चौहान, सुनील चौहान आदि ने संबोधित किया।