फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बोर्ड परीक्षा की कवायद

बोर्ड परीक्षा की कवायद

Fri, 19 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की कवायद
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 की कवायद शुरू कर दी गई है। परीक्षा में ड्यूटी लगाने के लिए जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों की सूची जिला विद्याल निरीक्षक द्वारा मांगी गई है। डीआईओएस डा. वीपी सिंह ने जिले के सभी कालेेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालयों पर कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों की सूची उनके कार्यालय को भेजें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की फोटोयुक्त पहचान पत्र निर्धारित प्रारूप पर तैयार करके पूरी सूची सहित उनके कार्यालय को अधिकतम 22 जनवरी तक कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा है कि हर हाल में यह सूची नियत पर उपलब्ध करा दी जाए। जिससे परीक्षा ड्यूटी के लिए कक्ष निरीक्षकों की सूची समय से उन्हें दी जा सके। उन्होंने चेताया है कि यदि समय से शिक्षकों की फोटो युक्त पहचान पत्र की सूची नहीं दी गई तो परीक्षा के समय आने वाले व्यवधान की जिम्मेदारी उनकी होगी और उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इसके साथ ही जिलाविद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ की अध्यक्षता में 23 जनवरी को शहर के एएल नोमानी इंटर कालेज मऊ नाथ भंजन में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इस बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्वयं भाग लेना है, अपने किसी ्रपतिनिधि को इस बैठक में कदापि न भेजें। डीआईओएस ने कहा है कि इस बैठक में परीक्षा की पूरी तैयारियों के संपूर्ण विवरण के साथ आएं। इस बैठक में परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे , कंप्यूटर, फर्नीचर पेयजल , प्रकऊाश विद्युत और जेनरेटर आदि की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed