फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विद्यालय शिक्षक अभिभावक व मातृ सम्मेलन

विद्यालय शिक्षक अभिभावक व मातृ सम्मेलन

Thu, 28 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय शिक्षक अभिभावक व मातृ सम्मेलन
घोसी। धरौली गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुईं। सम्मेलन में बच्चों को समय से ड्रेस में प्रतिदिन विद्यालय भेजने और वातावरण में सुधार लाने की आदत अपनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए डॉ. रामबिलास भारती ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन, बैठकें विद्यार्थियों को गुणवत्ता, संवर्धन को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाती हैं। कहा कि माता-पिता प्रथम व शिक्षक दूसरा गुरु होता है। अच्छी शिक्षा के लिए जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। अविभावक समय-समय पर विद्यालय परिसर का निरीक्षण करें और गलतियों को दूर करने में सहयोग करें। बच्चों को स्वच्छता, प्रतिदिन पढ़ने की आदत डालें। तभी बच्चो में ज्ञान, समझ और कौशल के उद्देश्य को साकार किया जा सकता है। अपील किया कि वे बच्चों को अच्छा वातावरण देने के साथ उसके गृहकार्य को भी देखते रहें। प्रभारी प्रधानाध्यापिका फूलवंती शाही ने कहा कि आप सबके सहयोग से ही बच्चा अच्छा नागरिक बन कर देश की सेवा कर सकता है। बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को देखते रहें। शिक्षक दयाशंकर यादव ने कहा कि बच्चों को खेल में ही सीखने, पढ़ने का मौका दें। इस अवसर पर कमलेश राय, मेंहदी हसन, दिनेश सिंह, ज्ञानप्रकाश, शहनाज, कुशमी, धानमती, शमसुंन्निशा, तारा देवी, सायरा बानो, अनीता, अजहरुद्दीन, कुंती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed