{"_id":"597a23ba4f1c1b7c5a8b4728","slug":"151501176762-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष अभियान के तहत गुरुवार को नगर के एक मैरेज हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को एकात्म मानववाद का प्रणेता बताया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीन दयाल का विचार था कि यह देश प्राचीन संस्कृति का देश है। जिसकी अवधारणा ही सनातन है। पंडित जी का विचार इस देश के लिए एक धरोहर के समान है। संगोष्ठी में जनसंघ के समय से पार्टी का साथ दे रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। सम्मान पाने वालों में हरिहर प्रसाद गुप्त, मोतीचंद गुप्त, रामावतार सिंह, हीरालाल, रामनरेश गुप्त रहे। संयोजक अरविंद सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं पंडित दयाल के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम में सुनील गुप्त, ओपी मिश्र, विनोद यादव, देवेंद्र यादव, मंगरु प्रसाद गुप्त, हौसला प्रसाद उपाध्याय, मुन्ना दुबे, संतोष सिंह, अखिलेश तिवारी, प्रवीण गुप्त, संगीता द्विवेदी, संतोष राय, कृष्ण कान्त राय, मीना अग्रवाल, दीनबंधु राय, संजय पांडेय, सीता राय, अशोक सिंह, विशाल, दिव्येन्दु, ओंकार सहित जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया।
विज्ञापन