फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   15 cattle being taken for slaughter recovered, news of three smugglers arrested

वध के लिए ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार की खबर

Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
15 cattle being taken for slaughter recovered, news of three smugglers arrested
मऊ। चिरैयाकोट थाना की पुलिस ने बड़हलगंज पुलिया के पास से रविवार को 15 मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में क्रूरता पूर्वक 15 मवेशी लादे गए थे। पुलिस ने ट्रक चालक, खलासी सहित तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा अपने हमराहियों के साथ बड़हलगंज पुलिया पर पहुंचकर वाहन चेकिंग करने लगे। कुछ ही देर में वहां खरिहानी की ओर से चिरैयाकोट की तरफ आ रहे ट्रक को पुलिस ने रोककर उसे चेक किया तो उसमें 15 मवेशी क्रूरता पूर्वक लादे गए थे। पुलिस ने ट्रक चालक छोटे खान, खलासी साजिद उर्फ राहिल निवासी नेवादा शेरखान टोला थाना बारादरी जिला बरेली तथा चिरैयाकोट के जमीन बुढ़ान मुहल्ला निवासी इम्तियाज कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इम्तियाज के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed