फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भाजपा की सरकार में आम जनता में असंतोष

भाजपा की सरकार में आम जनता में असंतोष

Sat, 03 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की सरकार में आम जनता में असंतोष
मऊ। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में पार्टी की सक्रिय सदस्यता को लेकर सभी से 15 जून तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा गया। इस दौरान वर्तमान सरकार की समीक्षा की गई। समीक्षा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार में न अपराध रुका और न ही भ्रष्टाचार ही कम हुआ। इससे आम जनता में भारी असंतोष पनप रहा है। लूट, हत्या, चोरी आदि की घटनाओं के बढ़ने से लोग दहशत में हैं। इसे लेकर सपा चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से प्रदेश में आई हर तरफ अराजकता का माहौल है। भाजपा के एक जनप्रतिनिधि मंडी में बैठक दूकान पर कब्जा करा रहे हैं और लोगों पर अनैतिक दबाव बनवा रहे हैं। कहा कि जनता भाजपा के बहकावे में आकर भूल कर बैठी जिसका खामियाजा उसे आज भुगतना पड़ रहा है। एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि भाजपा की सरकार बने प्रदेश में दो माह हो गए लेकिन सरकार किसी भी मुद्दे पर खरा नहीं उतरी। अपराध की पूरे प्रदेश में बाढ़ गई है। हर तरफ सांप्रदायिक माहौल पनपने लगा है। कार्यालयों पर कमीशनखोरी बढ़ गई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार से दस वर्ष पीछे चला गया। बैठक में मुख्य रूप से कुद्दुश अंसारी, नन्हकू राजभर, रामधनी चौहान, रामधनी यादव, इंद्रकैलाश यादव, बबलू यादव, रामशब्द यादव, रवींद्र राय, हजारी सिंह, रामलगन यादव, महेंद्र चौहान, वीरेंद्र यादव, शिवप्रताप यादव, अशोक यादव, दिलीप पांडेय, गौरव पांडेय, संतोष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed