{"_id":"5932f4de4f1c1b465a8b45b9","slug":"149651172117-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में चार दिन से कई गांवों की जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में चार दिन से कई गांवों की जलापूर्ति ठप
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय स्थित जल निगम की ओर से लगे ओवर हेडटैंक का मोटर खराब रहने से इस भीषण गर्मी के मौसम में एक दर्जन से अधिक गांवों में जलापूर्ति ठप है। इससे लोगों को शुद्ध जल मयस्सर नहीं हो रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय पर लगे हजारों लीटर क्षमता वाला ओवर हेडटैंक से क्षेत्र के गाढ़ा, सेहबरपुर रतनपुरा मुबारकपुर, दतौडा, धर्मागतपुर, जोगापुर, गुलौरी खोहिया सहित दर्जनभर गांवों को जलापूर्ति की जाती है। विभागीय लापरवाही के चलते यह ओवर हेड टैंक ग्रामीणों के लिए शो पीस बन कर रह गया है। ओवर हेड टैंक का मोटर शनिवार को चौथे दिन भी खराब रहने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। शुद्ध जल के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है लोगों का आरोप है कि पिछले दिनों ब्लाक मुख्यालय में लगे तीन दिवसीय मेला में आए हुए जनपदीय अधिकारीयों को इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों ने दिया था। उसके बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
इस संबंध में क्षेत्र के अनिल कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह, संतोष कुमार, बेचन प्रसाद, कपिल देव चौरसिया, अनिल शर्मा, मोहन प्रसाद, पवन कुमार, वीरेंद्र कुमार का कहना है कि जल निगम के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्याओं को निस्तारित करने की कोशिश नहीं की जाती है। इस बाबत जल निगम के अवर अभियंता का कहना है कि गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है। शीध्र ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।