फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1418 candidate are in battel

156 प्रधान पद पर 1418 उम्मीदवार

Sat, 28 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 28 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
1418  candidate are in battel
ग्राम प्रधान के चौथे चरण के चुनाव के लिए शनिवार को दूसरे और अंतिम दिन फतहपुर मंडाव एवं दोहरीघाट ब्लाकों में गहमागहमी के बीच नामांकन किए गए।
विज्ञापन



दोनों ब्लाकों में 156 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए 1418 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। फतहपुर में 996  सदस्य पदों के लिए महज 981 पर्चे दाखिल हुए जबकि दोहरीघाट में 928 पदों के लिए 1215 लोगों ने दावेदारी जताई है।


शनिवार को पर्चा दाखिले के दूसरे दिन दोनों ही ब्लाकों पर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिला करने पहुंचे। महिला प्रत्याशियों के साथ भी समर्थकों की भीड़ पर्चा दाखिला करने पहुंचे।
विज्ञापन



 दोनों ब्लाकों में प्रधान पद के लिए पहले दिन के ग्राम प्रधान पद के लिए 1009 पर्चे दाखिल हुए थे जबकि शनिवार को 409 लोगों ने नामांकन किया। देर रात तक नामांकन पत्रों  की गिनती भी  होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



मधुबन संवाददाता के अनुसार कड़ी चौकसी के बीच फतहपुर मंडाव  ब्लाक में शनिवार को नामांकन किया गया। पर्चा दाखिला करने वालों और उनके समर्थकों की भीड़ के चलते ब्लाक कार्यालय के आसपास के इलाकों में जाम लग गया था। क्षेत्र के 82  गावों के प्रत्याशी अपने  समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे रहे थे।


 पहले  दिन 493 एवं दूसरे दिन 211 प्रत्याशियों ने  नामांकन किया। इस प्रकार यहां कुल प्रधान पद पर 704 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां 996 सदस्य पदों पर 981 प्रत्याशियों ने ही पर्चे दाखिल किए हैं।



दोहरीघाट ब्लाक में ग्राम प्रधान के 74 पदों के लिए पहले दिन 516 प्रत्याशियों  एवं दूसरे दिन 198 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां प्रधान पद के प्रत्याशियों की संख्या 714 हो गई है। 928  सदस्य पदों के लिए 1215 ने दोनों दिन नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed