फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अधेड़ ने सब्जी की दुकान में फांसी लगाकर दी जान

अधेड़ ने सब्जी की दुकान में फांसी लगाकर दी जान

Wed, 10 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ ने सब्जी की दुकान में फांसी लगाकर दी जान
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के मोहल्ला गुल गड़ही वार्ड नंबर दो में एक अधेड़ ने मंगलवार की रात अपनी दुकान में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार की सुबह अधेड़ को फांसी के फंदे पर झूलता देख बहू ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मैनपुर जिले का रहने वाला था और पिछले आठ सालों से बेटे बहू के साथ रहकर अदरी कसबे में सब्जी की दुकान करता था।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के वेवर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी रामबाबू 55 पुत्र स्व.महादेव प्रसाद पिछले आठ सालों से अदरी नगर पंचायत गुलगढ़ही वार्ड नंबर दो मोहल्ला में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। रामबाबू अदरी बाजार में सब्जी की दुकान करके परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर लौटा तो किसी बात को लेकर तनाव में दिख रहा था। अपने घर से खाना खाकर वह सब्जी की दुकान में जाकर सो गया। बुधवार को लगभग 12 बजे तक जब राम बाबू घर नहीं लौटा तो उसकी बहू नीलू उसकी तलाश करते हुए दुकान में पहुंची। वहां दुकान में राम बाबू रस्सी के फंदे पर फांसी पर झूल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। इधर पड़ोसियों को काफी समय बाद भी जब कमरे में कोई हल चल होती नहीं दिखी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से किसी प्रकार की आवाज नहीं आने पर उन्होंने किनारे से झांक कर देखा तो रामबाबू फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक की बहू और पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। राम बाबू की मौत से उसके इकलौते बेटे रविकुमार और बहू नीलू का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed