फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सैनेट्री नैपकिन के प्रयोग के लिए जागरुकता पर बल

सैनेट्री नैपकिन के प्रयोग के लिए जागरुकता पर बल

Tue, 18 Dec 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सैनेट्री नैपकिन के प्रयोग के लिए जागरुकता पर बल
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर समस्त सीडीपीओ, सुपरवाइजर, महिला अध्यापिका की एक दिवसीय कार्यशाला सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। जिसमें महिलाओं को माहवारी के दौरान सेनेट्री नैपकिन के प्रति जागरूता लाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि शौचालय के प्रयोग के साथ ही गांव में महिलाओं, किशोरियों को माहवारी में सैनेट्री नैपकिन के प्रयोग पर ध्यान देने तथा एक कदम और आगे बढाते हुए प्रयोग के लिए जानकारी जरूरी है। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी ने महिला शिक्षिकाओं से स्कूल में आने वाली किशोरियों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता अभियान में जोड़ने पर जोर दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि सुपरवाइजर को अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली आशा आंगनबाड़ी के माध्यम से सस्ते दर पर सैनेट्री नैपकिन उपलब्ध कराने तथा प्रयोग के लिए जागरूक करने के लिए गांव-गांव में संपर्क करें तो अभियान में जागरूकता लाई जा सकती है।
विज्ञापन

कार्यशाला में अध्यापिका, आईसीडीएस सुपरवाइजर, द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। जिसमें मीना सिंह के माध्यम से प्रत्येक किशोरियों को स्वच्छता माहवारी प्रबंधन से जोड़कर जानकारी दी जा सकती है। सस्ते दर पर विद्यालय में पैड उपलब्ध कराए जा सकते हैं। कार्यशाला में अनामिका त्रिपाठी जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, जिला प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन तन्मय, मांडवी जिला स्वस्थ्य भारत प्रेरक आईसीडीएस द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर छबीलाल डीसी स्वच्छ भारत मिशन, महिला अध्यापिका, सीडीपीओ, सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed